कोरोना की घुसपैठ का ताजा मामला भारतीय नौसेना (Indian Navy) से जुड़ा है. मुंबई में 15 से 20 नौसैनिकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद उन्हें शहर स्थित नौसेना के अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है. सभी सैनिक INS आंग्रे से जुड़े हैं. INS आंग्रे मुंबई के तट पर मौजूद है. यह पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस है. नौसेना के अधिकारी उन लोगों का पता लगा रहे हैं, जो संक्रमित नौसैनिकों के संपर्क में आए हैं.


0 Comments